राज कपूर के चाचा, हीरो बनकर दीं 21 फ्लॉप, फिल्ममेकिंग ने कंगाली के कगार पर पहुंचाया, विलेन बनते ही चमकी किस्मत
आज हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वे रिश्ते में राज कपूर के चाचा लगते हैं. वह अपने मेहनत और टैलेंट के दम पर फर्श से अर्श तक पहुंचे थे. वे बतौर हीरो 21 फ्लॉप फिल्में देने और फिल्ममेकिंग में भारी नुकसान उठाने के बाद कंगाली की कगार पर पहुंच गए थे. उन्होंने लगभग 9 सालों के लंबे इंतजार के बाद फिल्म 'जौहर महमूद इन गोवा' से खलनायक के रूप में नई पारी शुरू की. उनकी भूरी आंखों और कड़क अंदाज ने उन्हें विलेन के तौर पर पहचान दिलाई, लेकिन 'डॉन' फिल्म के 'नारंग' किरदार ने उन्हें अमर कर दिया. 500 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले कमल कपूर आज भी सिनेमा जगत के बेहतरीन विलेन्स में गिने जाते हैं.
from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/N2rbB7M
from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/N2rbB7M
Comments
Post a Comment