Skip to main content

VIDEO: गिल के गुस्से का शिकार हुए अंग्रेज ओपनर, वजह जानकर गुस्सा तो आएगा ही

लॉर्ड्स. भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच का तीसरा दिन भरपूर ड्रामे के साथ खत्म हो गया. दिन का आखिरी ओवर इंग्लैंड की दूसरी पारी का पहला ओवर था, और छह गेंदों में ही फैंस को इतना ड्रामा देखने को मिला, जितना शायद पहले दो दिन में मिलाकर भी देखने को नहीं मिला. इंग्लैंड की टीम जानबूझ कर देरी कर रही थी और भारत को ये पसंद नहीं आया. बस फिर क्या था भारतीय कप्तान शुभमन गिल गुस्से में आ गए और पूरी टीम ने मेजबान ओपनर्स को हड़का दिया. हम आपको बताते हैं कि आखिर हुआ क्या. भारतीय टीम की पारी 387 रन पर सिमट गई थी. इसके बाद इंग्लैंड को दूसरी पारी के लिए मैदान पर आना था. दिन का खेल खत्म होने में मुश्किल से 6-7 मिनट बची थी. भारत चाहता था कि कम से कम दो ओवर का खेल हो, ताकि उनकी विकेट लेने की संभावना बढ़ जाए, वहीं इंग्लैंड की कोशिश थी कि ऐसा न हो. बस इसे लेकर ही ड्रामा हुआ. बुमराह ने आखिरी ओवर डाला जिसकी पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया. ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन आए. इसके बाद जब बुमराह तीसरी गेंद डालने आए तो जैक क्रॉली सामने से हट गए. क्रॉली सामने की स्क्रीन को लेकर शिकायत कर रहे थे. ये देखकर भारतीय टीम नाराज हो गई क्योंकि वो जानते थे कि क्रॉली जानबूझ कर ऐसा कर रहे हैं. सिराज से लेकर शुभमन गिल तक क्रॉली से भिड़ते हुए नजर आए.

from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/Q3mCex5

Comments

Popular posts from this blog

सांवला रंग और साधारण चेहरा, बॉलीवुड का वो एक्शन हीरो, बनना था क्रिकेटर...

Happy Birthday Suniel Shetty: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर सुनील शेट्टी आज यानी 11 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आज वह बॉलीवुड के सबसे सफल स्टार्स में गिने जाते हैं. अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में सुनील शेट्टी ने दर्जनों सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. अपने सांवले रंग, दमदार बॉडी और बेहतरीन एक्टिंग से वह 62 की उम्र में भी न्यूकमर्स को मात देते हैं. from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/Dq3YhF7

Vaccination offers more protection against Covid-19 than previous infection, a C.D.C. study suggests.

By BY BENJAMIN MUELLER from NYT Health https://ift.tt/3BvNgqy

New York Agrees to Congestion Pricing and a Mansion Tax in $175 Billion Budget Deal

By JESSE McKINLEY from NYT New York https://ift.tt/2FCvYx1