Skip to main content

VIDEO: हरियाणा के पिता-पुत्र की जोड़ी ने किया लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन का विशलेषण

लॉर्ड्स. लॉर्ड्स टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया की ओर से दमदार गेंदबाजी हुई. पहले दिन की समाप्ति तक जो रूट और बेन स्टोक्स के बीच 79 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है. रूट अपने टेस्ट करियर के 37वें शतक की ओर आगे बढ़ रहे हैं. पहले दिन भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट नितीश कुमार रेड्डी ने लिए, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए. लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. इंग्लिश टीम ने शुरुआत काफी सधे हुए अंदाज में की क्योंकि बेन डकेट और जैक क्रॉली बढ़िया बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ा रहे थे. तभी नितीश कुमार रेड्डी 14वें ओवर में बॉलिंग करने आए, इसी ओवर में उन्होंने बेन डकेट और जैक क्रॉली का विकेट झटक लिया. डकेट ने 23 रन और क्रॉली ने 18 रन बनाए. इसके बाद ओली पोप और जो रूट ने मिलकर 109 रनों की साझेदारी की, लेकिन लंच ब्रेक के तुरंत बाद रवींद्र जडेजा ने ओली पोप को 44 के स्कोर पर चलता किया. हैरी ब्रूक भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए, जिन्हें जसप्रीत बुमराह ने 11 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया.

from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/HKy7Qxh

Comments

Popular posts from this blog

सांवला रंग और साधारण चेहरा, बॉलीवुड का वो एक्शन हीरो, बनना था क्रिकेटर...

Happy Birthday Suniel Shetty: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर सुनील शेट्टी आज यानी 11 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आज वह बॉलीवुड के सबसे सफल स्टार्स में गिने जाते हैं. अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में सुनील शेट्टी ने दर्जनों सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. अपने सांवले रंग, दमदार बॉडी और बेहतरीन एक्टिंग से वह 62 की उम्र में भी न्यूकमर्स को मात देते हैं. from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/Dq3YhF7

Vaccination offers more protection against Covid-19 than previous infection, a C.D.C. study suggests.

By BY BENJAMIN MUELLER from NYT Health https://ift.tt/3BvNgqy

New York Agrees to Congestion Pricing and a Mansion Tax in $175 Billion Budget Deal

By JESSE McKINLEY from NYT New York https://ift.tt/2FCvYx1